फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: हड़ताल मामले में 12 संविदा कर्मी बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बिजली कर्मियों की हड़ताल के मामले में शुक्रवार की शाम को 12 संविदा कर्मियों की सेवा समाप्त कर दी गई है। वहीं, पावर कारपोरेशन संविदा कर्मचारी संघ के पदाधिकारी सौरभ श्रीवास्तव ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर कर्मचारी हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन

सेवा प्रदाता संस्था अवनी परिधि ने जारी पत्र में कहा है कि उतरौला फीडर में तैनात 12 कर्मी कार्य नहीं कर रहे हैं। इनके बारे में जब सुपरवाइजर ने जानकारी ली तो कर्मियों का मोबाइल बंद मिला। कहा गया कि संबंधित कर्मी आउट सोर्सिंग कर्मी होने के बाद भी अवर अभियंताओं के आंदोलन में शामिल हो रहे हैं। इधर, नगर के बलुहा मुहल्ले में बिजली न आने से नाराज लोगों ने शुक्रवार की शाम प्रदर्शन किया। पुलिस ने पहुंचकर लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें