फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 109 किसानों ने किसान सम्मान निधि के लिए किए आवेदन

Mon, 22 May 2023 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराजगंज तराई (बलरामपुर)। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से छूटे किसानों को योजना का लाभ देने के लिए सोमवार से विशेष अभियान शुरू किया गया। शिविर में 109 किसानों ने आवेदन किए हैं।
विज्ञापन

विकासखंड तुलसीपुर के अंतर्गत प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि अभियान के तहत 11 ग्राम पंचायतों में शिविर लगाए गए। इसमें 109 छूटे किसानों ने ऑनलाइन आवेदन किया। एडीओ एजी रविंद्र कुमार ने बताया कि पूरनपुर अर्जुनपुर में 15, सिंगाही में चार, जहानडीह छह, सुदर्शनजोत में 18, गुलरिहा हिसामपुर में चार, साखीरेत में आठ, लाल बोझी में आठ, महादेवजमुनी में 11, नवानगर में 15, रानीजोत में 12, हडपुरजनकपुर में आठ नए किसानों ने अपना आवेदन किया है। सूबेदार यादव, राजेश कुमार वर्मा, हेमंत गंगवार, रंजीत कुमार आर्य व प्रीति सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें