फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 105 करोड़ से 31 किमी. सड़क का होगा चौड़ीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। हरिहरगंज-ललिया-बनकटवा मार्ग पर बरदौलिया तक जाने वाली 31 किलोमीटर सड़क से सफर करने वालों के लिए राहत भरी खबर है। 105 करोड़ रुपये की लागत से इस सड़क का चौड़ीकरण कराया जाएगा। साढ़े तीन मीटर चौड़ी ये सड़क अब सात मीटर चौड़ी की जाएगी। इससे 80 ग्राम पंचायतों की करीब चार लाख आबादी को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

हरिहरगंज से होकर निकलने वाले इस मार्ग पर सीमा सुरक्षा बल की खंगरानाका व हड़बड़वा नाका चौकियां पड़ती हैं। इसके अतिरिक्त कोड़री, ललिया व शिवपुरा के साथ ही लौकहवा, मोतीपुर कला, विशुनपुर बढ़ईपुरवा, हसनापुर, संगीतपुर, बनकटवा खुर्द टिकुली गढ़, कटकुइयां, देवपुरा, महादेव अतरपुरी, इटवा, फुलवरिया, ठाकुर जोत, मदारगढ़, केरवनिया, लालपुर व धामाचौरी समेत करीब 80 ग्राम पंचायतें इस मार्ग से जुड़ी हैं।
वर्तमान में ये मार्ग काफी जर्जर है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर इस मार्ग की बदहाली से राहगीरों को हो रही समस्या से अवगत कराया था। शासन ने विधायक के पत्र को संज्ञान में लेकर इस सड़क के चौड़ीकरण को स्वीकृति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन

हरिहरगंज-ललिया-बनकटवा मार्ग के चौड़ीकरण से रास्ते में पड़ने वाले कस्बों में आरसीसी सड़क बनाई जाएगी। साथ ही जलनिकासी के लिए नालियों का निर्माण भी कराया जाएगा। वर्तमान में ये सड़क साढ़े तीन मीटर चौड़ी थी। अब इसकी चौड़ाई दोगुनी कर सात मीटर की जाएगी। ताकि लोगों को आवागमन में कोई समस्या न हो। इस सड़क के बनने से करीब चार लाख लोग सीधे जिला मुख्यालय से जुड़ सकेंगे। उन्हें बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।
अभी जिला मुख्यालय से बरदौलिया जाने के लिए रोडवेज बस को करीब 60 किलोमीटर का चक्कर काटना पड़ता है। सड़क खराब होने से इस मार्ग पर बसें भी कम चलती हैं। सड़क का निर्माण होने से दूरी कम होने के कारण किराए में कमी आएगी। साथ ही समय की भी बचत होगी।
लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के एक्सईएन भानु प्रताप ने बताया कि हरिहरगंज से बरदौलिया तक 31 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण की शासन से मंजूरी मिली है। इसके लिए निविदा कराई जा रही है। सड़क के निर्माण से लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें