फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 15 अगस्त को तिकोनिया पार्क में लहराएगा 100 फीट ऊंचा तिरंगा

Wed, 26 Jul 2023 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। शहर में स्थित तिकोनिया पार्क का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। इसके तहत पार्क को औषधीय पौधों व रंंग-बिरंगी लाइटों से सुसज्जित किया जाएगा। पार्क में शहीदों के नाम के पत्थर लगाए जाने के साथ 100 फीट ऊंचा तिरंगा भी लहराया जाएगा। पार्क के निर्माण का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को इसका उद्घाटन किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर में बच्चों के खेलने व बड़े-बुजुर्गों को समय बिताने के लिए कोई अच्छा पार्क नहीं है। स्पोर्ट्स स्टेडियम नगर के दूसरे किनारे पर स्थित होने से सिटी पैलेस, मुख्य चौक व उसके आसपास रहने वाले लोग वहां नहीं पहुंच पाते हैं। करीब दो साल पहले नगर के मध्य में स्थित तिकोनिया पार्क के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू तो हुआ था लेकिन विभागीय पेच में फंस जाने के कारण बंद कर दिया गया।
निकाय चुनाव के बाद नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने सौंदर्यीकरण का अधूरा कार्य दोबारा शुरू कराया। स्वतंत्रता दिवस के दिन पार्क का उद्घाटन कर नगर वासियों को समर्पित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

सेल्फी प्वाइंट भी होगा आकर्षण
ईओ राजमणि ने बताया कि तिकोनिया पार्क में औषधीय पौधे व रंगबिरंगी लाइटें भी लगवाईं जाएंगी। जिससे नगरवासी रात के समय पार्क में टहल सकें। लोगों के लिए सेल्फी प्वाइंट भी बनाया जाएगा।
दो साल बाद पूरा होगा तिरंगा लहराने का सपना
करीब दो साल पहले मैंने नगर में 100 फीट ऊंचा तिरंगा लगवाने का सपना देखा था। नगर पालिका अध्यक्ष बनने के बाद मैंने सबसे पहले तिकोनिया पार्क के अधूरे कार्य को शुरू कराया। पार्क में 100 फीट ऊंचे तिरंगे के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम से पत्थर भी लगवाया जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ. धीरेद्र प्रताप सिंह धीरू, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद बलरामपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें