बलिया। स्वतंत्रता दिवस पर जीराबस्ती स्थित नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर से ध्वजारोहण के बाद अपने घर आ रहे छात्र को कुछ युवकों में मारपीट कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने घायल छात्र को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार पवन कुमार यादव15 पुत्र कुलदीप यादव निवासी पचरुखिया अपने ननिहाल रामपुर उदयभान में रहकर पढ़ाई करता है। वह सोमवार को स्वतंत्रता दिवस पर अपने विद्यालय नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर जीराबस्ती में ध्वजारोहण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गया था। विद्यालय से लौटते समय कुछ युवकों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने घायल छात्र को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार के बाद चिकित्सकों ने घर भेज दिया।इस बावत थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में पीडि़त पक्ष द्वारा मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मामला क्रिकेट के दौरान हुए विवाद में मारपीट का है।