फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मुंबई कमाने निकले युवक की वाराणसी में मौत, लू की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर। स्थानीय क्षेत्र के बंजारी सरयां गांव का युवक जो घर से मुंबई कमाने निकला था, बलिया से वाराणसी के मंडुआडीह पहुंचने के बाद उसकी मौत हो गई। लू से मौत की आशंका जताई गई है। सूचना पर सोमवार को रोते बिलखते परिजन वाराणसी पहुंचे। युवक के शव को लेकर घर आ गए। सोमवार की दोपहर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

बंजारी सरयां गांव निवासी सरजू राम का पुत्र संजय राम (30) मुंबई में रहकर मजदूरी करता था। पिछले महीने ही वह गांव आया हुआ था। रविवार को पुन: अपने साले के साथ मुंबई जाने के लिए निकला। किसी ट्रेन से यह लोग वाराणसी के मंडुआडीह स्टेशन पहुंचे। स्टेशन पर गाड़ी रुकते ही संजय को घबराहट के साथ तेज प्यास लगी। वह पानी पीने के लिए स्टेशन पर उतारा। कई मिनट बीतने और ट्रेन की चलने का समय होने पर उसके साले ने उतर कर देखा तो वह गिरा पड़ा हुआ है। लोगों की मदद से वह उसे नजदीक के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने हीट स्ट्रोक का अंदेशा जताया। मृतक युवक के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। पत्नी का रोते-रोते बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें