फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: युवाओं ने कैंडल मार्च निकाल किया विरोध

विज्ञापन
नगर के निजी अस्पताल में हुई महिला की मौत के बाद अब तक दो​षियों की गिरफ्तार करने की मांग को लेकर
विज्ञापन
बलिया। अपूर्वा नर्सिंग होम सहित निजी अस्पतालों में प्रसूताओं की मौत से लोगों में नाराजगी है। शनिवार को कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। नर्सिंग होम को सील करने के साथ ही दोषियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। नया चौक से शनिवार को कैंडल मार्च निकाला गया। पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के संयोजक नागेंद्र बहादुर सिंह झुन्नू ने कहा कि जनपद के सारे नर्सिंग होम पूर्णतया कत्लखाने बन चुके हैं। पूर्व अध्यक्ष राहुल मिश्रा, अधिवक्ता स्मृति चंदेल चेतावनी दी कि रविवार तक अस्पताल को पूरी तरह से सील नहीं किया जाता है तो सोमवार को छात्रनेताओं का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से मिलकर छात्र कर्फ्यू और बलिया बंद किया जाएगा। छात्र नेता अविनाश सिंह नंदन ने आत्मदाह की घोषणा की। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष विवेक पाठक, धनजी यादव, अमित दुबे, मिंटू खान जुबेर खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें