फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं ने साइकिल यात्रा निकाली

विज्ञापन
युवाओं ने साइकिल यात्रा निकाली
विज्ञापन
 पूर्व जिला पंचायत सदस्य राधेश्याम यादव के नेतृत्व में युवाओं ने साइकिल जनजागरण यात्रा निकालकर आम लोगों की तरह सांसद, विधायक एवं लोक सेवकों के बच्चों को सरकारी विद्यालयों में पढ़ाने के लिए जनजागरण यात्रा निकाली। सोमवार को कासिमाबाद तहसील से शुरू हुई यात्रा पांच अप्रैल को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जन्मस्थली सिताब दियारा पहुंचकर समाप्त होगी। जिला मुख्यालय पर आयोजित यात्रा को संबोधित करते हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि हमारे ही जनप्रतिनिधि हम लोगों के वोट से निर्वाचित होकर अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में न पढ़ाकर निजी स्कूूलों में पढ़ाते हैं। जिसके चलते गरीबों के बच्चों की शिक्षा उन्हें याद नहीं रह जाती। इस मौके पर श्रीभगवान, कृष्णा उपाध्याय, रवि यादव, पवन सिंह, अंगद गोंड, देवेंद्र यादव, अरशद हिंदुस्तानी आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें