नवानगर। क्षेत्र के ग्राम गांग किशोर में मंगलवार की शाम घरेलू झगड़े में एक व्यक्ति ने अपने शरीर में आग लगा लिया। आसपास व घरवालों ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सिकंदरपुर ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। प्राप्त सूचना के अनुसार गांग किशोर गांव निवासी राजकुमार 32 पुत्र श्याम बिहारी मंगलवार की शाम नशे धूत अपने घर पहुंचा। किसी बात को लेकर घरवालों और राजकुमार में झगड़ा शुरू हो गया। उसके बाद घरवाले किसी कार्य से घर से बाहर गए तो राजकुमार ने एक कमरे में जाकर मिट्टी का तेल अपने ऊपर छिड़ककर आग लगा लिया। घर से धुआं निकलता देख घरवाले और आसपास के लोग उस कमरे में पहुंचे और किसी तरह आग बुझाया। इसके बाद तत्काल घर वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर ले गए। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने बताया कि राजकुमार 70 फीसदी जल चुका हैं।