फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद किशोरी को लेकर युवक भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती के बाद 16 वर्षीय किशोरी को युवक द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष रत्नेश दुबे ने बताया कि किशोरी की इंस्टाग्राम के जरिए बिहार के बक्सर निवासी कल्लू गिरी से बातचीत होती थी। 23 जुलाई को फोन पर बातचीत के करीब दो घंटे बाद परिजन दवा लेने घर से बाहर गए। इसी दौरान युवक किशोरी को लेकर चला गया। परिजनों ने युवक की पहचान और मोबाइल नंबर पुलिस को दिया है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें