फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थ्रेसर की चपेट में आने से युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी। थाना क्षेत्र के कृपालपुर गांव का युवक सोमवार की शाम गेहूं की मड़ाई करते समय थ्रेसर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवानी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कृपालपुर निवासी वीरेंद्र खरवार (22) पुत्र अशोक खरवार सोमवार की शाम खेत में थ्रेसर से गेहूं की मड़ाई का कार्य कर रहा था। इसी बीच उसके गले में लिपटा गमछा थ्रेसर के पट्टे में फंस गया और वो थ्रेसर की चपेट में आ गया जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें