फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: छत से गिर कर घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के चंदाडीह ग्राम में बुधवार को छत से गिरकर घायल नायब राजभर (25) की वाराणसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मंगलवार की देर रात अचानक बारिश होने के कारण नीचे उतरने के लिए सीढ़ी की ओर बढ़े। अंधेरे और बारिश के कारण वह छत के उस हिस्से की ओर चले गए, जहां रेलिंग नहीं थी। अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन इलाज को लेकर सीएचसी पहुंचे जहां चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन बेहतर इलाज को लेकर वाराणसी चले गए जहां इलाज के दौरान बुधवार को उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। वह अपने दो भाइयों में छोटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें