फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बिहार में बलिया के युवक की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
दया छपरा। बैरिया थाना क्षेत्र के दया छपरा गांव निवासी दिलीप कुमार यादव की रविवार की रात बदमाशों ने बिहार के मुजफ्फरपुर के हजरतपुर गांव में गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


दया छपरा निवासी दिलीप कुमार यादव उर्फ डोका यादव (25) पुत्र चंद्रशेखर यादव पूरे परिवार के साथ मुंबई में रहकर ऑटो चलाता था। गांव पर दिलीप के बड़े पिता चंद्रमा यादव रहते हैं। एक सप्ताह पूर्व दिलीप गांव आया था। रविवार की सुबह घर से यह कहकर गया था कि बाइक से बलिया जा रहा हूं। रविवार की रात्रि 10 बजे बिहार के मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत रामपुर हरि थाना से चंद्रमा के यहां फोन आया कि हजरतपुर गांव में गोली लगने से दिलीप यादव घायल है। जानकारी मिलने के बाद परिजन मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हो गए। वहां जाने पर पता चला कि दिलीप यादव की मौत हो चुकी है और हजरतपुर गांव के समीप बाइक मिली। पास में ही एक कट्टा पड़ा मिला था।
बिहार पुलिस के अनुसार दिलीप यादव के पेट में तीन गोली व सिर एक गोली लगी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दिलीप के साथ एक युवक भी था जो गोली लगने के बाद भाग गया। बिहार पुलिस हर बिंदु पर जांच पड़ताल में लगी है। दिलीप यादव का एक पैर चार साल पूर्व ट्रक दुर्घटना में काटना पड़ा था। वह आर्टिफिशियल पैर के सहारे चलता था। वह चंद्रशेखर यादव का इकलौता पुत्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें