फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मछली पकड़ने के दौरान तालाब में डूबा युवक, मौत

विज्ञापन
गड़वार थाना क्षेत्र के जनऊपुर गांव में मछली पकड़ने के दौरान तालाब में डूबने से मृतक दीपक राजभर।
विज्ञापन
रतसर। गड़वार थाना क्षेत्र के जनऊपुर गांव में रविवार सुबह मछली पकड़ने के दौरान तालाब में डूबने से दीपक राजभर (25) की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जनऊपुर निवासी दीपक राजभर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे गांव के पश्चिम स्थित हनुमान मंदिर के समीप तालाब में कुछ लोग जाल डालकर मछली पकड़ रहे थे। दीपक भी तालाब में मछली पकड़ने के लिए उतर गया। जब तक आसपास मौजूद लोग उसे बचाने का प्रयास करते, वह पानी में समा चुका था। दीपक अविवाहित था, उसकी मौत से मां बुचिया देवी बेसुध हो गईं। इस बाबत थानाध्यक्ष हितेश कुमार ने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें