बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के महावीर गंगा घाट पर शनिवार की सुबह स्नान करते हुए युवक डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों के माध्यम से युवक के शव को दो-तीन घंटे बाद बाहर निकाला। जिसकी शिनाख्त आर्यन ठाकुर (20) निवासी बेदुआ थाना शहर कोतवाली के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने महावीर गंगा घाट पर गया हुआ था। जहां गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।