बलिया। फेफना थाना क्षेत्र अंतर्गत सागरपाली गांव के समीप सतहा के बाड़ी घाट के समीप मिट्टी काट रहे मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सागरपाली गांव निवासी बुधन (36) शनिवार को सुबह घर से खाना खाकर ट्रैक्टर से मिट्टी काटने के लिए सतहा के बारी में अपने 5-6 साथियों के साथ गया हुआ था। अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। उसके साथी बाइक द्वारा जिला अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से परिजन उसके शव को लेकर घर चले गए।