नगरा थाना क्षेत्र के गोठाई चट्टी पर शुक्रवार को दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में घायल युवक की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार गड़वार थाना क्षेत्र के असवार निवासी सत्येंद्र राजभर (35) अपने गांव से नगरा जा रहा था। गोठाई चट्टी के समीप दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार वालों का रोते-रोते बुरा हाल रहा। परिजनों ने बताया वह नगर पंचायत बेल्थरारोड में संविदा पर तैनात था।