रेवती। थाना क्षेत्र के गायघाट स्थित पेट्रोल पंप के पास सोमवार की देर रात दो बाइक की आमने सामने हुई टक्कर में आनंद सिंह (30) की मौके पर मौत हो गई।
जबकि दूसरा बाइक सवार घायल हो गया। उसकी पहचान नहीं हो सकी हे। उसे सीएचसी रेवती के डाॅक्टर ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गायघाट निवासी आनंद मां पचरुखा देवी मंदिर से बाइक से घर लौट रहे थे। पेट्रोल पंप के पास रेवती की तरफ से जा रहे दूसरे बाइक सवार से आमने सामने की जोरदार टक्कर हुई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को एबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया । जहां पर चिकित्सक ने आनंद को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।