रसड़ा। क्षेत्र के अमहर दक्षिण पट्टी (गैस गोदाम) के समीप बुधवार कोकार के धक्के से एक युवक घायल हो गया था। उसकी मऊ में उपचार के दौरान मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के अमहर दक्षिण पट्टी निवासी लालजी यादव (40) पुत्र सुदर्शन यादव बुधवार की दोपहर शिफ्ट कार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसका उपचार के दौरान मऊ के अस्पताल में गुरुवार की सुबह मौत हो गई।