चितबड़ागांव। बलिया-गाजीपुर एनएच 31 पर चांद नाला के पास बुधवार को पिकअप की चपेट में आ जाने से युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजवाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
नरही गांव निवासी दीपक कुमार 30 पुत्र नंदलाल उर्फ डब्लू रावत चांदनाला के पास स्थित गैस एजेंसी पर कार्य करता था। वह बुधवार को घर से साइकिल से गैस एजेंसी पर आ रहा था कि पीछे से तेज रफ्तार में बलिया की तरफ जा रही पिकअप ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पिकअप चालक घटनास्थल पर गाड़ी छोड़ भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को बलिया सदर अस्पताल भेजते हुए परिजनों को सूचित किया। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया।