बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के मिढ्ढा गांव निवासी अनुज सिंह (24) की करंट के चपेट में आने से सोमवार को मौत हो गई है। मौत की खबर सुन परिवार में कोहराम मच गया। अनुज सिंह बाइक मिस्त्री का काम शहर में ओवर ब्रिज के नीचे करता था। सोमवार की दोपहर बारिश के बाद अनुज घर के बाहर बिजली के खम्भे के पास खड़ा था। उसी दौरान खम्भे में उतरे करंट की चपेट में आने से वहीं बेसुध होकर गिर पड़ा। परिजनों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया,जहां चिकित्सकों ने जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया।