फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी में डूबने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी में डूबने से युवक की मौत
विज्ञापन

बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के महावीर घाट स्थित गायत्री मंदिर के समीप शुक्रवार की सुबह घर से दुकान जाने के लिए निकला युवक असंतुलित होकर गड्ढे के गहरे पानी में गिर गया। जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। आसपास के लोगों की मदद से मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर कोतवाली के गायत्री मंदिर के पास स्थित मोहल्ला निवासी गोपाल माली (19) पुत्र रमाशंकर माली अपने आवास से पैदल चमन सिंह बागरोड स्थित दुकान पर जाने के लिए निकला। जैसे ही कुछ दूर आगे गया कि वह असंतुलित होकर गड्ढे भरे पानी में गिर गया। गड्ढा गहरा होने के कारण वह डूब गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें