फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरे में डूबने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पोखरे में डूबने से युवक की मौत
विज्ञापन

नगरा। थाना क्षेत्र के खनवर स्थित खाकी बाबा के पोखरे में नहाते वक़्त डूबकर एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना रविवार को शाम की है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया है। नगरा थाना क्षेत्र के निकासी निवासी युवक चन्दन पुत्र जय प्रकाश अपने परिजनों के साथ जोधपुर रहता है। वर्तमान में परिवार घर आया है। शाम को चन्दन खनवर स्थित खाकी बाबा पोखरे में नहाने गया था। नहाते वक़्त वह पोखरे के गहरे पानी में चला गया और डूबकर उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें