फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरीघाट सहायक नहर में डूबने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड/चौकिया मोड़। उभांव थाना क्षेत्र के अवाया ग्राम के पास दोहरीघाट सहायक परियोजना की नहर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। वह मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। उसका इलाज गोरखपुर में चल रहा था। युवक नहर में कब और कैसे डूबा, इसकी जानकारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

अवाया ग्राम निवासी राकेश पांडेय (35) के पिता के अनुसार, पिछले पांच वर्षों से राकेश का गोरखपुर में इलाज चल रहा था। वह मानसिक रूप से बीमार था। रविवार सुबह घर से निकला था। घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और खोजबीन शुरू कर दी। खोजते हुए ग्रामीण दोहरीघाट सहायक परियोजना की नहर पर पहुंचे। परियोजना के कर्मचारियों से कुछ देर के लिए नहर का पानी बंद करवाने का अनुरोध किया। पानी बंद होने के बाद नहर में उसकी खोजबीन शुरू हो गई। इस दौरान गांव से करीब दो किलोमीटर दूर कच्ची नहर शुरू होने के पहले उसका उतराया शव मिला। ग्रामीणों ने नहर से शव को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। उसका तीन वर्ष का एक पुत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें