सिकंदरपुर। डूहा बिहरा में सरयू नदी के छाड़न में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार डूहा निवासी विनोद गोंड़ (45) रविवार की सुबह शौच के लिए सरयू नदी के किनारे छाड़न के पास गया था। इसी बीच अचानक उसका पैर फिसल गया। वह गहरे पानी में डूब गया। कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने उतराए हुए शव को देखा और शोर मचाना शुरू किया। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। छाड़न से शव को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। संवाद