बांसडीह। आम तोड़ते वक्त पेड़ से गिर जाने की वजह से रविवार को एक युवक की मौत हो गई। बताया जाता है कि कस्बा निवासी सुरेश पटेल पुत्र मुन्नीलाल पटेल टेंपो चालक है। लॉकडॉउन में गाड़ी बन्द होने के कारण रविवार को पास के बगीचे में आम तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ने के दौरान संतुलन बिगड़ जाने के कारण गिर कर घायल हो गया। आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही सुरेश ने दम तोड़ दिया।