फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मऊ से लौटते समय ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी-भटनी रेलमार्ग पर मंगलवार देर शाम एक युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। उसकी पहचान बुधवार शाम पचमा गांव निवासी सुरेंद्र मुसहर (35) के रूप में हुई। सुरेंद्र अपनी पत्नी के बच्चे को देखने मऊ गया था। वह मंगलवार देर शाम वाराणसी-भटनी डाउन पैसेंजर ट्रेन से घर लौट रहा था। इसी दौरान उधरन ढाले के पास वह ट्रेन से गिर गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। थानाध्यक्ष रंजीत विश्वकर्मा ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें