विषाक्त पदार्थ खाने से युवक की मौत, किशोरी गंभीर
रसड़ा। कोतवाली क्षेत्र के नगहर गांव में एक युवक तथा पचहुआं गांव में एक किशोरी ने विषाक्त पदार्थ पदार्थ खा लिया। आनन-फानन में दोनों के परिजनों ने सीएचसी रसड़ा पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां युवक ने दम तोड़ दिया। नगहर गांव निवासी भुपेंद्र उर्फ मंटू सिंह (35) पुत्र साधू शरण सिंह अपने खेत में काम करने के पश्चात घर आया और शनिवार की रात उसने अचानक जहर खा लिया। इसकी जानकारी होते ही परिजन उसे तत्काल रसड़ा अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। उधर, क्षेत्र के पचहुआं गांव निवासी किशोरी ने विषाक्त खा लिया। परिजन तत्काल उसे रसड़ा अस्पताल ले गए। जहां से चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है।