सुखपुरा थाना क्षेत्र के बरवा निवासी 25 वर्षीय युवक बाइक समेत असंतुलित होकर गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बरवा निवासी 25 वर्षीय अंजनी वर्मा पुत्र रामजी वर्मा किसी कार्य बस से जिला मुख्यालय जा रहा था। अचानक जीरा बस्ती नहर के समीप मोटरसाइकिल तेज रफ्तार होने के चलते असंतुलित होकर पलट गई, जिससे उसको गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोग उसे जिला अस्पताल पहुंचाने ही वाले थे कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर घर वाले तथा पुलिस पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।