चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के सिंहाचवर चट्टी पर अज्ञात वाहन ने रोड पार कर रहे एक युवक को टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, चिलकहर पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गड़वार थाना क्षेत्र के सिंहाचवर खुर्द निवासी अरविंद राजभर (28) वर्ष चट्टी से गांव के लिए जा रहा था। इसी बीच फेफना की तरफ से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार दिया। चिलकहर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर परिवार वालों की मिलते ही रोते-रोते बुरा हाल रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।