चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के झंगही गांव में खेत जुताई करते समय ट्रैक्टर पर बैठा युवक पैर फिसल जाने की वजह से रोटावेटर की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया।
चिकित्सकों ने उसे गंभीर अवस्था को देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। परिवारवालों का रोते-रोते बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गडवार थाना क्षेत्र के झंगही निवासी पिंटू (30) पुत्र नारद खेत की जुताई करते समय ट्रैक्टर पर बैठा हुआ था। इसी बीच उसका पैर फिसल गया और रोटावेटर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में परिवार वालों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर दिया। उसकी देर शाम मौत हो गई। मौत से गांव में कोहराम मचा हुआ है।