बैरिया। लगभग छपरा-बलिया रेलखंड के रेवती-सुरेमनपुर स्टेशनों के बीच दलछपरा हाल्ट रेलवे स्टेशन के निकट डाउन मालगाड़ी के चपेट में आ जाने से रविवार को 22 वर्षीय अज्ञात युवक की मालगाड़ी में फंसने से मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उक्त युवक रेलवे ट्रेक के किनारे-किनारे कहीं जा रहा था कि अचानक पीछे से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया। दूर तक मालगाड़ी के साथ घिसटता रहा। पोल संख्या 37/12 के पास वह ट्रेन से अलग हुआ। ट्रेन जाने के बाद लोगों ने देखा कि युवक की मौत हो चुकी है। उसके शरीर पर ब्लू रंग की जींस, गले में केसरिया गमछा था। मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। मौके पर पहुंची रेवती पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।