बलिया छपरा रेलखंड पर फाइव रेलवे क्रासिंग के पास बुधवार की सुबह एक युवक का शव मिला। सूचना पर पहुचीं जीआरपी ने शव का पंचनामा किया। मृतक की पहचान मुनेंद्र पांडे (38) निवासी माधोपुर के रूप में हुई।
आसपास के लोगों ने बताया कि वह कई दिनों से यहीं आसपास टहलता रहता था। बुधवार को उसका शव रेल की पटरी पर मिला। देर रात किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी होगी। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया।
उधर, हल्दी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रेपुरा के दक्षिण चैन छपरा गंगा घाट के समीप बुधवार की सुबह लगभग 28 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ गंगा नदी के किनारे उमड़ पड़ी। पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकालवा।
पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। शव को देखने से करीब एक सप्ताह पुराना लग रहा था। थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।