फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कॉलेज प्रबंधक पर युवक ने किया हमला, हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज,

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमपुरा। थाना क्षेत्र के अवराईखुर्द गांव में स्थित एक इंटर कॉलेज के प्रबंधक के ऊपर एक युवक ने बृहस्पतिवार की रात धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे प्रबंधक को कई जगह चोटें आई हैं। आरोपी युवक और प्रबंधक के बीच परीक्षा पास करने संबंधी सर्टिफिकेट को लेकर विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के अवराई कला में स्थित पब्बर इंटर कॉलेज के प्रबंधक योगेंद्र यादव जोगी बृहस्पतिवार की रात विद्यालय पर सो रहे थे। रात को सोते समय एक युवक उसके पास गया और किसी धारदार हथियार से उस पर हमला बोल दिया। प्रबंधक किसी तरह अपना बचाव करते हुए भागकर आरोपी युवक को कमरे में बंद कर दिया। उसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को उठाकर थाने ले आई। आरोपी युवक थाना क्षेत्र के ही महरी गांव निवासी है। घटना को लेकर क्षेत्र में पैसे लेकर परीक्षा में पास न कराने और उसके लेनदेन को लेकर युवक द्वारा हमला करने की चर्चा जोरों पर है। परिजनों के अनुसार, युवक दिल्ली रहकर पढ़ाई करता है। वह कब आया और घटना को क्यों अंजाम दिया उसके बारे में कुछ जानकारी नहीं है। घटना के बाद लोगों को जानकारी हुई। उससे पूछने पर परीक्षा में सर्टिफिकेट को लेकर हीलाहवाली की बात बताई। उधर, प्रबंधक ने बताया कि वह ऐसा क्यों किया, हमें जानकारी नहीं है। हम खुद ही इस घटना से हतप्रभ हैं। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है। एसओ भीमपुरा अखिलेश कुमार ने बताया कि हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें