बलिया। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने बृहस्पतिवार को प्लेटफाॅर्म संख्या चार से किशन चौहान निवासी देवरिया को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी पर देवरिया सदर कोतवाली में छह मुकदमे दर्ज हैं। जीआरपी थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि रेलवे अनुभाग गोरखपुर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र के निर्देशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। तलाशी के दौरान एक व्यक्ति के पास दाहिने जेब में एक तमंचा, कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम किशन चौहान निवासी 14/3 काशीराम आवास पूर्वी चौराहा कोतवाली देवरिया बताया। कड़ाई से पूछताछ में बताया कि तमंचा व कारतूस बिहार से खरीदा था। ट्रेनों यात्रियों को धमका कर छिनैती करता है। संवाद