ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
बलिया। रेलवे स्टेशन बेल्थरारोड के पास शुक्रवार रात करीब 11 बजे घाघरा नदी पर बने पुल पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। स्टेशन अधीक्षक से मिली सूचना के बाद उंभाव के उप निरीक्षक दिनेश शर्मा, उप निरीक्षक लालजी पाल, कां संतोष कुमार, कां पवन राय त्वरित घटनास्थल पहुंचे तथा शव की काफी शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन पता नहीं चला। शनिवार की सुबह मृतक के पिता गौरीशंकर ने उसकी शिनाख्त अपने पुत्र रामलाल (18) के रूप में की। बताया कि उनका पुत्र घर से रिश्तेदारी के लिये निकला था, अचानक ट्रेन के चपेट में आ जाने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।