फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीले जंतु के काटने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। दोकटी थाना क्षेत्र के दलित बस्ती निवासी 35 वर्षीय सतेंद्र राम मजदूरी कर शुक्रवार को घर आया और प्रतिदिन की भांति भोजन करने के बाद वर्षा होने के कारण अपने घर में ही नीचे जमीन पर सो गया। रात करीब नौ बजे उसके बाएं हाथ के पंखे पर किसी जहरीले जीव ने काट लिया। जिससे उसकी नींद खुली तो उस जगह से खून निकल रहा था। परिजन तुरंत झाड़-फूंक में लग गए। लेकिन उसकी हालत सुधरने के बजाय और बिगड़ती गई। रात साढ़े बारह बजे परिजन उसे लेकर सीएचसी सोनबरसा गए, जहां से चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बलिया जाते हुए रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। फिर परिजन वापस घर लेकर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें