पुलिस ने चार दिनों के बाद विनोद के शव को पहाड़ी के नीचे खाई से बरमाद किया। ठेकेदार राजेश पासवान रविवार देर रात विनोद का शव लेकर जेठवार गांव पहुंचा। शव को देखते ही पत्नी प्रतिभा और उसके बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे। वहीं पूरे गांव में मातम फैल गया। पत्नी का आरोप है कि ठेकेदार व दो अन्य युवक राजा बाबू वह दिनेश बार-बार उससे झूठ बोलते रहे। उसने कठोर कार्रवाई की मांग की है। कहा कि अब हमारा भरण-पोषण कौन करेगा। बेटी सानिया (16), पुत्र कृष (14) और दो जुड़वा बेटियां प्रिया और कुसुम (9) की पढ़ाई-लिखाई और देखभाल कैसे होगी।
विनोद खरवार जनवरी महीने में खिचड़ी का त्योहार मनाने के लिए राजकोट से घर आया ता। पत्नी प्रतिभा ने बताया कि अब वह वहां जाना नहीं चाहते थे, लेकिन ठेकेदार 22 जनवरी को लेते गए। वहां जाने के बाद किसी अन्य गुट के लोगों से कहासुनी होने के बाद उन लोगों ने मारपीट कर हत्या कर दी। ठेकेदार राजेश पासवान ने बताया कि राजकोट पुलिस ने 14 युवकों को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं कंपनी का कहना है कि कंपनी के अंदर कोई घटना नहीं घटित हुई है।