फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक, किशोरी ने खाया जहर, दोनों की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। क्षेत्र में दो अलग-अलग गावों में युवक व किशोरी ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन

नगरा थाना क्षेत्र के खनवर गांव के 22 वर्षीय शुभम उपाध्याय रविवार की रात को विषाक्त पदार्थ सेवन कर लिया। हालत खराब होने पर परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बछईपुर ले गए, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में उपचार के दौरान शुभम की मौत हो गई। उधर, खनवर रसड़ा मार्ग पर सड़क किनारे अचेतावस्था में गिरी हुई 17 वर्षीय किशोरी मिली। ग्रामीण उसे पीएचसी बछईपुर ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। किशोरी गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें