बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के केवरा माइनर के पास ट्रैक्टर की चपेट में आकर एक युवक के गंभीर रूप से घायल होने के मामले में पुलिस ने पीड़ित के भाई की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक व मालिक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। धर्मेंद्र चौहान निवासी रेंगहा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका भाई अनिल केवरा से सब्जी खरीदकर घर लौट रहा था। तभी केवरा नहर के पास उसे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रैक्टर दीप पासवान निवासी रामपुर नंबरी चला रहा था। ट्रैक्टर के मालिक का नाम संजीव उपाध्याय है। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि घायल युवक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने वाहन चालक व मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद