फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ढलाई के लिए लगी सटरिंग से गिरा युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। क्षेत्र के अठिलापुरा गांव में रविवार की देर शाम छत की ढलाई के लिए लगी सटरिंंग से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए, जहां युवक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। वाराणसी जाते समय रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


अठीलापुरा निवासी संदीप कुमार शर्मा (28) पुत्र रवींद्र शर्मा अपने घर की छत ढलवाने के लिए सटरिंंग पर चढ़ा था। अचानक वह नीचे जमीन पर आ गिरा। सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन संदीप को तत्काल रसड़ा अस्पताल आए, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर होने पर मऊ के लिए रेफर कर दिया। मऊ से वाराणसी जाते समय संदीप ने रास्ते में दम तोड़ दिया। संदीप की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें