फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: युवक बाइक लेकर पानी भरे खेत में गिरा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरपुर। बर्थडे पार्टी से शनिवार की रात घर लौट रहा युवक नरही (श्रीरामपुर) नहर ड्रेन के समीप पानी से भरे खेत में बाइक लेकर गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। रविवार की सुबह महिलाओं की नजर उसपर पड़ी। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नगरा थाना क्षेत्र के तुर्कीदौलतपुर निवासी पवन कुमार (25) जूड़नपुर गांव में अपने रिश्तेदार के यहां बर्थडे पार्टी में गया था। देर रात नरही गांव की नहर की पगडंडी से होकर अपने घर तुर्कीदौलतपुर जा रहा था। इस बीच उसकी बाइक खेत में गिर गई। खेत में पानी भरा था। हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी मोहम्मद फहीम कुरैशी फाॅरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया पानी में बाइक के नीचे दबने से मौत होने की संभावना है।
पवन की शादी एक वर्ष पूर्व नरही (पंडितपुरा) निवासी बबिता से हुई थी। घटना के दिन शनिवार को पवन अपने घर से जुड़नपुर गांव में बर्थडे पार्टी में जाने के लिए कह कर निकला था।
विज्ञापन


ताल में गिरने से युवक की मौत : बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के भिंडकुंड ग्राम निवासी सुजिंद्र राजभर (40) की पुलिया से गौरी ताल में गिरने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार युवक पुलिया पर बैठा था। इस दौरान वह असंतुलित होकर ताल में गिर गया। देर रात तक युवक की काफी खोजबीन की गई लेकिन उसका पता नहीं चला। सुबह ताल में उसका शव उतराया मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें