फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: लाठी लेकर प्रधानाध्यापक के कक्ष में घुसा युवक, दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकन्दरपुर। शिक्षा क्षेत्र नवानगर के प्राथमिक विद्यालय उसुरी में एक युवक शनिवार को लाठी लेकर घुस गया। प्रधानाध्यापक को गाली देते हुए धमकी दी। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। प्रधानाध्यापक ने युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बस्ती बुजुर्ग गांव निवासी मोहन प्रसाद गुप्ता प्रधानाध्यापक हैं। वह शनिवार की सुबह विद्यालय में अपने कक्ष में थे। इस दौरान उसुरी गांव निवासी रविन्द्र यादव का पुत्र अतिश कुमार यादव लाठी लेकर पहुंचा । धमकी देने लगा। वायरल वीडियो में युवक प्रधानाध्यापक को धमका रहा है। कह रहा है कि तुमको मिट्टी भरनी पड़ेगी। तुम जल्दी दरवाजे पर आओ, नहीं तो दोबारा आऊंगा तो पिटाई कर दूंगा। उक्त विद्यालय पर गांव की ही एक महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। आरोपी उसका पट्टीदार है। महिला से उसका विवाद है। लेकिन वह प्रधानाध्यापक से भी उलझ गया। प्रधानाध्यापक ने अपने उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराते हुए सिकंदरपुर थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें