फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: नहाते समय युवक गंगा के छाड़न में डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
फेफना। स्थानीय थाना अंतर्गत थम्हनपुरा ग्राम में शुक्रवार शाम गंगा के छाड़न में नहाते समय युवक की डूबने से मौत हो गई। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नरही थाना के नरही निवासी अमन पासवान (18) अपने ननिहाल थम्हनपुर में रह कर पढ़ाई करता था। शुक्रवार शाम को अमन अपने दोस्तों संग नहाने गया।
दोस्तो के साथ तैरने रहा था। ज्यादा पानी में चले जाने के कारण अमन थक गया व वापस आते समय डूब गया। दोस्तों के शोर मचाने पर ग्रामीण जुट गए। स्थानीय गोताखोर की सहायता से अमन का शव बाहर निकाला गया। युवक के नाना की अभी 15 दिन पहले ही मौत हुई थी। अमन की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए साथ ले गई। संवादप
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें