सर्प के काटने से युवक की मौत, शादी में शामिल होने गया था ससुराल
हल्दी। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा भरसौंता के पुरवा हृदय चक निवासी 21 वर्षीय युवक की मौत विगत शुक्रवार की तड़के सुबह सर्प दंश से हो गई। घटना बिहार के रोहतास जिले में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता हैं कि भरसौंता हृदय चक निवासी अजीत कुमार गिरी (21) पुत्र स्व. श्रीनाथ गिरी अपनी ससुराल में शादी में शामिल होने गया था।विगत शुक्रवार की तड़के सुबह लगभग साढ़े तीन बजे के आस-पास सर्प ने डस लिया। छत पर सो रहे अन्य लोगों को बताया तो आनन फानन में ससुराल वाले झाड़ फूंक करवाया, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हो पाया ।ससुराल वालों ने अजीत के परिजनों को मोबाइल से सूचना दी। परिवार के लोग उसकी ससुराल पड़सर जिला रोहतास(बिहार)पहुंचे और अपने जिले के अमवा के सती माई के यहाँ ले गये, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मृतक की शादी (13) माह पूर्व प्रिया (18) वर्ष के साथ हुई थी। मृतक का एक डेढ़ माह का पुत्र सन्नी है। विगत तीन बर्ष पूर्व उसके बड़े भाई पवन की मृत्यु सड़क दुर्घटना में नागपुर (महाराष्ट्र) में हो गई थी। मृतक की माता कौशल्या देवी के ऊपर दु:खो का पहाड़ टूट पड़ा है। पति की मौत के सदमे से उबर नहीं पायी थी कि दो जवान बेटे परिवार को रोता बिलखता छोड़ गये। मृतक की पत्नी प्रिया बार-बार बेहोश हो जा रही हैं।