फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्ट अटैक से जवान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नरहीं। जनरल रिजर्व इंजीनियरिंग फोर्स में ड्यूटी के दौरान जवान की हार्ट अटैक से जम्मू कश्मीर के अखनूर में निधन होने की खबर जैसे गांव पहुंची, गांव में मातम छा गया। परिवार में शोक छा गया। जवान का शव शुक्रवार देर रात तक घर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के दरियापुर निवासी नागेंद्र नाथ सिंह (50) पुत्र शिवानंद सिंह 1988 में आर्मी जीआरईएफ में भर्ती हुए थे। वह जम्मू के अखनूर में तैनात थे। बृहस्पतिवार को ड्यूटी के दौरान सुबह 11 बजे दिल का दौरा पड़ा। साथियों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना जैसे ही परिवार में पहुंची, उनके घर पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। गांव में अब शव के आने का इंतजार किया जा रहा है। जवान का एक पुत्र अजय कुमार सिंह तथा दो पुत्रियां अंजली और राधा हैं। पत्नी रीता देवी का रोते-रोते बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें