फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पंचायत के बाद प्रेमिका से शादी के लिए राजी हुआ युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक अपनी प्रेमिका के घर में घुस गया। इसकी भनक घरवालों को लग गई। देखते ही देखते काफी संख्या में लोग पहंुच गए। ग्रामीणों ने युवक की जमकर धुनाई कर दी। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से युवक को मुक्त कराया। पुलिस उसे थाने ले गई। प्रेमिका के घर वाले भी थाने पर पहुंचे। उसके बाद युवक ने प्रेमिका से शादी करने से इन्कार कर दिया। ग्रामीण की धुनाई के वक्त युवक शादी के लिए तैयार था। मामले को लेकर दो पक्षों में दो दिनों तक पंचायत चलती रही। युवती के घरवालों का कहना था कि युवक या तो युवती से शादी करे या उसके खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया जाए। इसके बाद युवक शादी के लिए तैयार हो गया। दोनों पक्षों के आपसी समझौता किया गया। थानाध्यक्ष अजय पाल ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपसी सहमति जताई। शुभ मुहूर्त में शादी की हामी भरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें