रसड़ा। क्षेत्र के बैजलपुर गांव में अमृत महोत्सव के तहत कुश्ती प्रतियोगिता कराई गई। इसमें जनपद ही नहीं गैर जनपद के पहलवानों ने दांव-पेच दिखाकर दर्शकों की वाहवाही लूटी। वरिष्ठ पहलवानों को साफा बांधकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक उमाशंकर सिंह, पूर्व प्रधान कृष्णा सिंह, पूर्व प्रधान संतोष पांडेय ने पहलवानों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। विधायक उमाशंकर सिंह ने बलिया के जिला केशरी राहुल पहलवान और इलहाबाद के चिंता पहलवान का हाथ मिला कर कुश्ती शुरू कराई, जो बराबरी पर छूटी। कहा कि कुश्ती हमारी सबसे पुरानी कला है। इसे जीवंत रखना हमारा नैतिक कर्तव्य है। खेल मानसिक और शारीरिक विकास करती है। युवाओं को खेलकूद में आगे आने का आह्वान किया। इस मौके पर हिटलर सिंह, अश्वनी कुमार, राम निवास, अमरजीत, संजीव कुमार, विकास सिंह, अमन सिंह, गोलु सिंह, ईश्वर चंद्र, रणबीर सिंह सेंगर आदि उपस्थित रहे। रेफरी राजेश्वर फुलहवान कॉमेंटेटर पवन, स्कोरर हरीश कुमार रहे। आयोजक अभिषेक सिंह ने सबका आभार व्यक्त किया।