योगीराज बाबा दंगल प्रतियोगिता व दौड़ प्रतियोगिता का पहलवानों से हाथ मिलवाकर शुभारंभ करते प्रधा
- फोटो : BALLIA
चिलकहर। कुरेजी स्थित योगीराज बाबा स्थान पर दंगल और दौड़ प्रतियोगिता सोमवार को कराई गई। शुभारंभ प्रधान प्रतिनिधि वशिष्ठ वर्मा ने पहलवानों को हाथ मिलवा कर किया। बलिया स्टेडियम की महिला पहलवान सुरभि सिंह व कानपुर स्टेडियम की तृप्ति सिंह के बीच बहुत ही रोमांचक कुश्ती हुई जो बराबरी पर छूटी।
अगली कुश्ती पवन यादव जहुराबाद व जितेंद्र बलिया के बीच हुई। ये रोमांचक कुश्ती भी बराबरी पर छूटी। पप्पू यादव गाजीपुर और जितेंद्र बलिया के बीच कुश्ती में बलिया के जितेंद्र ने पप्पू यादव को पटखनी दी। गाजीपुर के हीरा यादव और बलिया के रमेश के बीच रोमांचक कुश्ती भी बराबरी पर छूटी। इस दौरान करीब आधा दर्जन गांवों के लोग वहां पर उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रधान प्रतिनिधि वशिष्ठ वर्मा ने कहां की इस तरह की परंपरा लुप्त होती जा रही है। निश्चित रूप से इस तरह के प्रतियोगिता को बढ़ावा देने का काम करना चाहिए। क्षेत्र के युवा इस पुरानी परंपराओं जीवित रखें। राधे यादव, बबलू, राकेश, प्रमोद कुमार, चंदन कुमार, छोटू सिंह, मृत्युंजय सिंह, राकेश सिंह, चंदन कुमार, प्रह्लाद कुमार, सिंटू, पिंकू शामिल रहे।