फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से मुक्ति को किया पूजन-अर्चन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। देश में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए सरकार ने मेडिकल विज्ञान के सहारा के अलावा पूर्णबन्दी जैसे कदम उठाए हैं। बावजूद इसके कोरोना से निजात मिलती नहीं दिख रही। ऐसे में लोगों ने हवन-पूजन भी करना प्रारंभ कर दिया है। जिला पंचायत कार्यालय परिसर के आवासीय परिसर में स्थित मंदिर में मंगलवार की सुबह कई लोगों ने मंत्रोच्चार के बीच पूजन किया और कोरोना से मानव जीवन की रक्षा की गुहार लगाई। इसके बाद पांच लोगों ने ग्यारह-ग्यारह बार हनुमान चालीसा का पाठ किया। पाठ समाप्त होने के बाद कोरोना के खात्मे के लिए आहूतियां दी गईं। अनुष्ठान में सुशील कुमार पांडेय कान्हजी, कमलेश कुमार सिंह,सुनील यादव, संतोष, बहादुर आदि रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें